उत्तर प्रदेश में एक शराबी पुलिसकर्मी ने एक बार फिर वर्दी की गरिमा को नुकसान पहुंचाया है। मामला जनपद कासगंज का है, जहां एक बार फिर खाकी पर दाग लगा है। पुलिस का एक दरोगा शराब के नशे में धुत होकर बस स्टॉप में पत्नी के साथ अश्लील हरकत करते देखा गया। बताया जाता है कि दरोगा पुलिस लाइन में तैनात है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है। और विभागीय जांच शुरू कर दी है।
महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहा दरोगा कासगंज की पुलिस लाइन में तैनात है। वायरल वीडियो में आरोपी दरोगा को पुलिस ऑफिस के गेट के पास बने यात्री शेड में बैठा हुआ देखा जा सकता है। शराब के नशे धुत दरोगा अपनी पत्नी के साथ जबरन अश्लील हरकतें कर रहा है और पत्नी छुड़ाने का प्रयास कर रही हैं।
वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी अपनी टोपी तक नहीं संभाल पाता और यात्री शेड के पीछे उसकी टोपी पड़ी हुई दिखती है। दरोगा की पत्नी टोपी उठाती हैं और वीडियो बनाने वाले व्यक्ति से कुछ भी न रिकॉर्ड करने के लिए कहती हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी अपने शराब के नशे में होने की बात भी स्वीकार करता है और वीडियो बनाने वाले व्यक्ति से कहता है कि अगर वह किसी से बदतमीजी नहीं कर रहा है तो शराब पीने से क्या दिक्कत है। जब उससे कहा जाता है कि वर्दी में शराब क्यों पी तो वह अपशब्द कहने लगता है।
कुछ दिन पहले ही हुई है शादी
यह कोई पहला मामला नहीं है, जब खाकी बदनाम हुई हैं। इससे पहले भी कई बार देखा जा चुका है कि शराब के नशे धुत पुलिसकर्मी ड्रामा करते रहते हैं। बताया जाता है कि आरोपी दरोगा की शादी कुछ दिन पहले ही हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ कहीं जाने के लिए आया था और यात्री शेड में बैठ कर शराब के नशे में अपनी पत्नी से अश्लील हरकत करने लगा था। तभी किसी व्यक्ति ने उसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। और विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30