नई दिल्ली. चीन में एक महिला ने होटल के कमरे में छिपे कैमरों के डर की वजह से बिस्तर को ढकने के लिए अस्थायी टेंट बना लिया. महिला का ये जुगाड़ अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. उसने बड़े ही आसान तरीके से रस्सी और कपड़े की मदद से होटल के बिस्तर के ऊपर एक तम्बू बनाया था. इसका मकसद खुद को संभावित छिपे हुए कैमरों से बचाना था.
हेनान प्रांत के लुओयांग की रहने वाली डांग नाम की महिला ने हाल ही में एक वीडियो साझा सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसमें दिखाया गया था कि किस प्रकार उसने अपने होटल के कमरे के बिस्तर की सुरक्षा के लिए अस्थायी तम्बू का बना रखा था.
महिला को होटल में जासूसी कैमरो से लगता था डर
हालांकि, उन्होंने होटल का नाम या उस स्थान का खुलासा नहीं किया. डांग ने यांगचेंग इवनिंग न्यूज से कहा कि मैंने होटल के मेहमानों पर जासूसी कैमरों से निगरानी रखने की कई रिपोर्ट पढ़ी हैं. खुद को जासूसी करने वाली आंखों से बचाना लगभग असंभव लगा. इस वजह से मैं काफी चिंतित हो गई.
सिर्फ एक चादर और रस्सी से बना लिया तंबू
उन्होंने बताया कि इसके बाद शुरुआती विचार जो मेरे मन में आया, वो यात्रा में होटलों में ठहरने के दौरान बिस्तर पर रखने के लिए एक टेंट खरीदने का था. हालांकि, टेंट की ज्यादा कीमत और होटल के कमरे में बिस्तर पर कम जगह की वजह से मैंने इस विकल्प को खारिज कर दिया. इसके बजाय डांग ने एक बड़ी चादर और रस्सी के एक लंबे टुकड़े को बिस्तर ढंकने का जरिया बनाया.
आसानी से ढंक लिया पूरा बिस्तर
उसने कहा कि आप रस्सी को किसी ऊंचे स्थान पर बांध सकते हैं, जैसे कि कैबिनेट के हैंडल, पर्दे की पटरी या दीवार के हुक. रस्सी पर डस्टक्लॉथ लटकाकर और इसे बिस्तर के किनारे से दबा दें. यह एक तम्बू जैसा बना जाएगा. क्योंकि कपड़ा काफी हल्का होता है. उन्होंने बताया कि यह काफी आसान तरीका है, किसी भी हिडेन कैमरे से बचने का. उनके वीडियो में तम्बू का आकार दिखाया गया था, जो 1.7 मीटर ऊंचा, 2 मीटर लंबा और 2 मीटर चौड़ा था.
लोग महिला की बुद्धिमानी की कर रहे सराहना
डांग के इस वीडियो पर एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट किया है कि यह महिला रचनात्मक और बुद्धिमान दोनों है. उसने हमें अपनी गोपनीयता की सुरक्षा के लिए एक सरल और प्रभावी तरीका बताया है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि यह एक अच्छा विचार है, लेकिन मैं यह सोचे बिना नहीं रह सकती कि शौचालय जाते समय या नहाते समय कोई क्या कर सकता है.
मलेशिया के एक होटल के कमरे में मिला था जासूसी कैमरा
होटल के मेहमानों द्वारा अपने कमरों में छिपे जासूसी कैमरे पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करने की घटनाएं अक्सर मुख्य सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं. 2023 में एक मामले में, चीन के एक जोड़े ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडनोट पर साझा किया था कि उन्हें मलेशिया में एयरबीएनबी में रहने के दौरान दीवार के पावर सॉकेट में एक छुपा हुआ जासूसी कैमरा मिला था, जो सीधे उनके बिस्तर को टारगेट कर रहा था.
चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में होटल के कमरों में कैमरा लगाना है निषेध
कपल ने तुरन्त ही स्थानीय प्राधिकारियों को अपनी रिपोर्ट दी, जिसके बाद जांच शुरू हुई. हालांकि मेजबान ने शुरू में उन पर ऑनलाइन उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया, लेकिन बाद में कपल को उनके पैसे वापस कर दिये गए. फरवरी में, दक्षिणी चीन में गुआंग्डोंग प्रांत देश का पहला क्षेत्र बन गया, जिसने होटलों के लिए यह सुनिश्चित करने के लिए नियम लागू किए कि गेस्ट के कमरों में कोई निगरानी उपकरण स्थापित नहीं किया जाए. (aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30