रायपुर । बलौदा बाजार हिंसा मामले में जमानत पर छूटे कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ रायपुर पुलिस ने एक और केस दर्ज किया है। गंज निरीक्षक की शिकायत पर देवेंद्र यादव, सुबोध हरितवाल, आकाश शर्मा समेत 13 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत हुई है। गंज निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह की शिकायत पर ये केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने जश्न के दौरान सड़क जाम करने के आरोप में FIR दर्ज की है।

शिकायतकर्ता निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह ने अपनी शिकायत में बताया, कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर देवेंद्र यादव को केंद्रीय जेल रायपुर से रिहा किया गया। उनकी रिहाई के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेल के बाहर जमकर नारेबाजी की और मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया।

करीब 500-600 कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और फाफाडीह चौक से कचहरी चौक जाने वाली सड़क को जाम कर दिया, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हुई। आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे एम्बुलेंस और यात्री बसों का आवागमन भी प्रभावित हुआ।

पुलिस ने कार्यकर्ताओं से आवागमन सुचारू करने की अपील की, लेकिन वे नहीं माने। देवेंद्र यादव ने भी अपने समर्थकों को सड़क पर ही संबोधित किया। पुलिस ने इस घटना पर 126(2), 3(5) भा.न्या.सं. 2023 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930