Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ ने बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश और यानम के तटीय इलाकों में टकराना शुरू कर दिया है, जिससे वहां भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश, तेज हवाओं और संभावित बाढ़ से निपटने के लिए आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में प्रशासन ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के केंद्र में हवा की रफ्तार 125 से 135 किमी प्रति घंटा है, जो झोंकों के साथ 150 किमी प्रति घंटा तक पहुंच रही है। पिछले तीन घंटों में तूफान 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। अनुमान है कि शुरुआत में धीमी गति से उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ेगा और फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर रुख करेगा।
Cyclone Arnab Live Updates:’रेल पटरियों पर 10 जगह गिरे पेड़, तेजी से हटाया गया’, रेल मंत्री ने दी जानकारी
Cyclone Arnab Live: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को एक्स पर जानकारी दी कि चक्रवात ‘अर्णब’ के टकराने के बाद रेलवे नेटवर्क पर 10 जगहों पर पेड़ गिर गए थे। राहत टीमों ने तत्परता दिखाते हुए सभी स्थानों से पेड़ों को तुरंत हटाकर ट्रैक साफ कर दिया। उन्होंने बताया कि चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में रेल सेवाओं और पटरियों की स्थिति पर चौबीसों घंटे कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि रेल यातायात सुरक्षित और सुचारू बना रहे।
28 Oct 202612:48:11 PM
Cyclone Arnab Live Updates: सीएम चंद्रबाबू नायडू ने अमित शाह को लिखा पत्र
Cyclone Arnab Live: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर चक्रवात ‘अर्णब’ से प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ की टीमों की मदद बढ़ाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही केंद्र सरकार से अपील की है कि चक्रवाती तूफान से हुए जान-माल और फसलों के नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीमों को जल्द से जल्द आंध्र प्रदेश भेजा जाए, ताकि प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास कार्यों को गति मिल सके।
28 Oct 202612:15:22 PM
Cyclone Arnab Live Updates: ओडिशा में 16 जिलों में स्कूल बंद, कोई बड़ा नुकसान नहीं
Cyclone Arnab Live: चक्रवात ‘अर्णब’ के जमीनी इलाकों की ओर बढ़ने के कारण ओडिशा में सुरक्षा के मद्देनजर 16 जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखे गए हैं। दक्षिणी जिलों में पेड़ उखड़ने की खबरें आई हैं, लेकिन अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
28 Oct 202612:07:42 PM
Cyclone Arnab Live Updates: ओडिशा में 30000 से अधिक लोग निकाले गए सुरक्षित, दक्षिणी जिलों में हाई अलर्ट
Cyclone Arnab Live: चक्रवात ‘अर्णब’ के जमीनी इलाकों की ओर बढ़ने के कारण ओडिशा के दक्षिणी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। एहतियात के तौर पर अब तक 30000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। मल्कानगिरी जिले पर इसका सबसे बुरा असर पड़ने की आशंका है, जिसके चलते निचले और भूस्खलन के खतरे वाले इलाकों से लोगों को लगातार निकाला जा रहा है।
28 Oct 202611:56:15 AM
Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली और विशाखापट्टनम में करंट लगने से 2 की मौत
Cyclone Arnab Live:समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के दौरान आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली और विशाखापट्टनम जिलों में करंट लगने से दो लोगों की जान चली गई। चक्रवात के कारण हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से कई जगहों पर बिजली के तार और खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं।
आंध्र प्रदेश में बिजली का झटका लगने से 55 वर्षीय एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक 53 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार रात टूटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आने से मौत हो गई। वहीं, अनाकापल्ली जिले के येल्लामंचिली शहर में बुधवार सुबह महिला की अपने घर के बाहर खुले बिजली के तार पर गलती से पैर पड़ जाने से मौत हो गई।
28 Oct 202611:38:10 AM
Cyclone Arnab Live Updates: नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने की उड़ानों की समीक्षा, यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
Cyclone Arnab Live: चक्रवात ‘अर्णब’ के असर को देखते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विमानन तैयारियों की समीक्षा की है। तूफान से तटीय आंध्र प्रदेश और भुवनेश्वर समेत दक्षिणी ओडिशा में उड़ानों पर सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका है, जबकि इसके प्रभाव से हैदराबाद, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर की उड़ानों में भी देरी हो सकती है।
मंत्रालय ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें और कन्फर्म होने पर ही घर से निकलें। इसके साथ ही एयरलाइंस को निर्देश दिए गए हैं कि वे यात्रियों को देरी या रद की समय पर सूचना दें और रीबुकिंग व रिफंड के नियमों का कड़ाई से पालन करें।
28 Oct 202611:31:50 AM
Cyclone Arnab Live Updates: ओडिशा के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Cyclone Arnab Live: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक संजीव द्विवेदी के अनुसार, चक्रवात ‘अर्णब’ के प्रभाव से ओडिशा के गंजाम, गजपति, रायगड़ा, नबरंगपुर, कोरापुट और मल्कानगिरी जिलों के छिटपुट स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही इन इलाकों में कई जगहों पर तेज से बहुत तेज बारिश का अनुमान भी जताया गया है।
28 Oct 202611:22:13 AM
Cyclone Arnab Live Updates: कोलकाता एयरपोर्ट पर चक्रवात अर्णब का असर, कई उड़ानें रद
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्णब के चलते बिगड़े मौसम को देखते हुए कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानें रद कर दी गईं है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम के तौर पर आने-जाने वाली उड़ानों में यह फेरबदल किया गया है।
28 Oct 202610:45:30 AM
Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के 167 गांवों में बाढ़ का अलर्ट, धान के खेत डूबे
Cyclone Arnab Live: चक्रवात ‘अर्णब’ के चलते आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में भारी बारिश और तेज हवाओं ने जमकर तबाही मचाई है। कई इलाकों में धान के खेत पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जिले के 167 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया है।
28 Oct 202610:26:14 AM
Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्णब का लैंडफॉल पूरा, आंध्र और यानम तटों से टकराकर आगे बढ़ा तूफान
Cyclone Arnab Live: IMD के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के तट से टकराने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और तूफान का केंद्र पूरी तरह से जमीनी इलाके में प्रवेश कर गया है। यह चक्रवात रात 2 बजे से सुबह 8 बजे के बीच आंध्र प्रदेश और यानम के तटीय इलाकों से गुजरा। इस दौरान 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिनकी गति झोंकों के साथ 150 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई थी।
28 Oct 202610:14:22 AM
Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के 14 जिलों में NDRF और SDRF की टीमें तैनात
Cyclone Arnab Live: चक्रवात ‘अर्णब’ के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने अपनी पूर्व तैयारियों के तहत राज्य भर में 2199 साइक्लोन शेल्टर्स की पहचान कर उन्हें सक्रिय कर दिया है। एएनआई के अनुसार, आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों को तेज करने के लिए सरकार ने संवेदनशील 14 जिलों में बचाव दलों की तैनाती कर दी है। इसके तहत एनडीआरएफ की 12 टीमें और एसडीआरएफ की 10 टीमें तैनात की गई हैं।
28 Oct 20269:35:33 AM
Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र के 3 हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
Cyclone Arnab Live: चक्रवात ‘अर्णब’ के कारण खराब मौसम को देखते हुए एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि बुधवार को राजमुंदरी, विजयवाड़ा और विशाखापट्टनम आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित रहेंगी। कंपनी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।
28 Oct 20269:31:43 AM
Cyclone Arnab Live Updates: पुडुचेरी के यानम में मकान पर गिरा बरगद का पेड़, 4 घर प्रभावित; राहत कार्य में जुटी एनडीआरएफ
Cyclone Arnab Live: पुडुचेरी के यानम में चक्रवात अर्णब के दौरान एक बड़ा बरगद का पेड़ एक मकान पर गिर गया, जिससे आसपास के 4 घर प्रभावित हुए हैं। एनडीआरएफ के कमांडर ने कहा कि 100 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चली हवाओं ने कई पेड़ों को उखाड़ दिया, लेकिन समय रहते लोगों को सुरक्षित निकाल लिए जाने की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ।



















