नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र विधान परिषद की 28 सीटों पर शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। आज मंगलवार, 27 अक्टूबर को MLC की इन सीटों पर चुनावी नतीजे सामने आने हैं। फिलहाल चारों राज्यों में काउंटिंग जारी है।
MLC चुनाव में कौन आगे, कौन पीछे?
उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, कर्नाटक की 4 और महाराष्ट्र 5 MLC सीटों के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इन सीटों पर नतीजे सामने आने लगे हैं।
महाराष्ट्र MLC चुनाव में BJP का खाता खुला
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का खाता खुल गया है। महायुति गठबंधन ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की एक सीट पर जीत हासिल की है। बाकी सीटों पर मतगणना अभी भी जारी है, इसलिए सबकी नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं।



















