यूपी के कन्नौज में एक लुटेरी दुल्हन का कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां एक नई नवेली दुल्हन सुहागरात से पहले फरार हो गई. साथ में जेवरात भी ले गई. अब दूल्हा थाने के चक्कर काट रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आइए जानते हैं पूरी घटना…
दरअसल, गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के हनुमंत खेड़ा गांव निवासी गोविंद उर्फ नीलू ने हरदोई निवासी पूजा के साथ सात फेरे लेकर जिंदगी भर साथ रहने की कसमें खाई थीं. लेकिन यह सपना सुबह होते ही टूट गया. क्योंकि, रात को ही दुल्हन पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर जेवरात लेकर फरार हो गई. दुल्हन के साथ में आई उसकी मौसी गुड़िया भी इस करनामे में शामिल रही.
गोविंद के परिजनों ने बताया कि शादी में पूजा की विधवा मौसी भी साथ आई थी. रात करीब 11:00 बजे पूजा ने पूरे परिवार के लिए खाना बनाया और खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया. खाना खाने के बाद गोविंद सहित परिवार के सभी लोग बेहोश हो गए. जब सुबह नींद खुली तो होश उड़ गए. ग्रामीणों के साथ पूजा व उसकी मौसी की खोज शुरू की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला.
कुछ देर बाद ग्रामीणों ने पूजा की मौसी को गांव से 2 किलोमीटर दूर सड़क के किनारे खेत में नशे की हालत में पड़ा हुआ देखा तो उसे पकड़ लिया. वहीं, पूजा गायब थी. लेकिन घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचते ही पूजा भी कहीं से आ गई जिसे पुलिस अपने साथ कोतवाली लेकर चली गई.
बेहोश परिजनों को अस्पताल को ले जाया गया
फिलहाल, यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं, पीड़ितों ने बताया उनकी करीब दो लाख की नगदी चोरी हो गई है. उधर, बेहोशी की हालत में लड़के के पारिवार वालों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुगरापुर में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31