बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद शहजाद पूनावाला लगातार चर्चाओं में है। हाल ही में उन्होंने ‘द मोजो स्टोरी’ के पॉडकास्ट में अपने इस्तीफे, बीजेपी, नरेंद्र मोदी और सीजेपी को लेकर किए गए सवालों का जवाब दिया। एक सवाल का जवाब देते हुए पूनावाला ने कहा कि वह बीजेपी के लिए अब कुछ भी कह सकते हैं, क्योंकि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों के मुकाबले बीजेपी अब भी बेहतर है।

इस्तीफे में नेताओं का नहीं लिया था नाम

बता दें कि शहजाद पूनावाला ने अपने इस्तीफे में कुछ लोगों का जिक्र किया था, लेकिन किसी का भी नाम नहीं लिया था। पॉडकास्ट के दौरान जब शहजाद पूनावाला से उनके इस्तीफे में किए गए इशारे और उसमें किसी नेता का नाम नहीं लेने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि देखिए, ये जो कोई लोग हैं, ये वो लोग नहीं हैं, जिनके बारे में आप सोच रहे हैं। उन लोगों के बारे में पार्टी में उच्च स्तर पर जिन्हें बताना था, उन्हें मैंने बता दिया है।

क्या अमित मालवीय के पद को लेकर थी कोई उम्मीद?

पॉडकास्ट में शहजाद पूनावाला से यह भी पूछा गया कि क्या उन्हें बीजेपी में किसी बड़े पद की उम्मीद थी और वह उम्मीद पूरी नहीं होने के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ी? उनसे यह सवाल भी किया गया कि क्या उनकी नजर बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख के पद पर थी, जिसे लंबे समय तक अमित मालवीय संभालते रहे थे।

इस पर पूनावाला ने कहा कि  30 जुलाई को पहला इस्तीफा दे दिया था, जबकि बीजेपी ने संगठन में बदलाव की औपचारिक घोषणा 17 अगस्त को दोपहर करीब 3-4 बजे की। मुझे क्या पता 17 अगस्त को क्या होने वाला है? 

राहुल गांधी के बारे में क्या कहा? 

जब पॉडकास्ट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस पर शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने आप में कुछ सुधार किए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 2009 से 2026 में खुद में सुधार किए हैं। पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी के साथ एक समस्या है। उन्हें लगाता है कि सब कुछ पता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930