भानुप्रतापपुर। भाजपा सांसद भोजराज नाग के काफिले ने बाइक सवारों को कुचल दिया है। घटना के बाद आनन-फानन में एम्बुलेंस से तीनों ही को घायलों को अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक परीक्षण के उपरान्त दो को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं तीसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। यह सभी मृतक एक ही गांव, पोंडगांव के रहने वाले थे। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया है।
कैसे हुआ हादसा?
यह दर्दनाक हादसा सोमवार रात हुआ, जब भाजपा सांसद भोजराज नाग भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अंतागढ़ थाना क्षेत्र के पोडगांव के पास उनके काफिले के फॉलो वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।
इलाज के दौरान तीसरे युवक ने तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अंतागढ़ अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान तीसरे घायल युवक ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान गिरधारी समरथ, कुलेश्वर समरथ और तामेश्वर देहारी के रूप में हुई है।
गांव में आक्रोश, प्रशासन अलर्ट
तीन युवकों की मौत से गांव में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30