जशपुर। जशपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक 12 चक्का का अशोका निलेंड ट्रक क्रमांक पीबी 11 सीपी 2003 में पंजाब राज्य से अवैध शराब लोड कर झारखंड, बिहार राज्य की ओर ले जाया जा रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व एवं दिशानिर्देश में जशपुर पुलिस टीम के द्वारा उक्त संदेही ट्रक को ट्रेक कर दुलदूला थाना क्षेत्रांतर्गत लोरो घाट के नीचे, सरदार ढाबा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसमें डेढ़ का अंग्रेजी शराब था जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है।
ट्रक की चेकिंग की गई तो ट्रक में 100 से ऊपर पुट्टी सीमेंट की बोरी लोड थी, जिसे इस प्रकार से सुनियोजित ढंग से रखा गया था कि बाहर से देखने पर किसी को भी पता नहीं चल पाता कि ट्रक में शराब लोड है।
पुलिस ने जब सभी बोरी को ट्रक से नीचे उतरवाकर, ट्रक के डाला को चेक किया तो उसमे 228 कार्टून में अंग्रेजी शराब का खंभा, 299 कार्टून में अद्धि व 263 कार्टून में पौवा, इस प्रकार कुल 790 कार्टून में 22 हजार 536 बोतल में 7015 लीटर पंजाब राज्य की अवैध अंग्रेजी शराब मिली । जिसकी बाजार में कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के करीब है। पुलिस के द्वारा अवैध शराब तथा तस्करी में शामिल ट्रक को बरामद कर जप्त कर लिया गया व आरोपी ट्रक चालक श्रवण सिंह पिता स्वर्ण सिंह उम्र 43 वर्ष, निवासी चंबा थाना श्रेहाली जिला सरनताल (पंजाब) को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ट्रक चालक ने बताया कि वह ट्रक को पंजाब जलांधर से हजारीबाग झारखंड तक ले जा रहा था। ट्रक में अंग्रेजी शराब लोड करने के संबंध में पूछने पर उसने बताया कि उसे नहीं मालूम कि ट्रक में माल कहां से लोड होता था, उसे तस्करों की एक दूसरी टीम ,लोड शुदा ट्रक को जलांधार (पंजाब) में लाकर आरोपी चालक को हैंड ओवर करती थी, जिसे लेकर वह हजारीबाग झारखंड आता था, वहां तस्करों की एक और टीम, आरोपी चालक को उतारकर,लोड शुदा ट्रक को अपने साथ ले जाकर, कही दूसरी जगह ट्रक को खाली करते थे, फिर खाली ट्रक को वापस लाकर आरोपी चालक को देते थे, साथ ही माल का पैसा बैग में भरकर देते थे, जिसे लेकर वह वापस जालंधर आता था, वहां तस्करों की एक अन्य टीम उससे ट्रक और रुपए लेकर चली जाती थी। आरोपी चालक को मालूम नहीं होता था कि शराब कहां से लोड हुई और कहां अनलोड हुई। इस प्रकार इसमें शराब तस्करी के बड़ी सुसंगठित गिरोह की शामिल होने की संभावना है, जशपुर पुलिस जांच में जुटी हुई है। शीघ्र ही अंतरराजीय गिरोह का भांडाफोड किया जावेगा।
आरोपी ट्रक चालक 13 फरवरी को जलांधर पंजाब से रवाना होकर अबतक 1571 किमी की यात्रा कर चुका था।तस्करों द्वारा माल लोड करते समय ही शराब की बोतल के होलोग्राम व बैच नंबर को मिटा दिया जाता था।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि शराब तस्करी का यह अंतर राज्यीय गिरोह है, आरोपी से जप्त मोबाइल के द्वारा इस सिंडिकेट में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी की गई है। साइबर सेल के माध्यम से, पुलिस इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन करेगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30