नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को 20 मार्च तक नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। फिलहाल जेपी नड्डा यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन वह केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं। उनके जिम्मे रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय है। सूत्रों के अनुसार पार्टी अगले महीने नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन सकती है। 12 राज्यों में बीजेपी के अध्यक्ष का चुनाव पूरा हो चुका है। जल्दी ही 6 और राज्यों के अध्यक्ष के चुनाव पूरे होंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है।
नियम के अनुसार 18 राज्यों में अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। बीजेपी के संविधान के अनुसार कम से कम आधे प्रदेशों के चुनाव होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। जेपी नड्डा से पहले अमित शाह और राजनाथ सिंह भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।
BREAKING NEWS 20 मार्च तक बीजेपी को मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष !
Previous Articleछत्तीसगढ़ : डेढ़ करोड़ की अंग्रेजी शराब जब्त…
Related Posts
Add A Comment



















