छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है. वित्त सेवा संवर्ग के 27 अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नए पदों पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया है.
जारी आदेश के अनुसार, इस प्रशासनिक स्थानांतरण में समन्वय के तहत मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त किया गया है. इस सूची में विवेक कुमार मिश्रा को दुर्ग से संचालनालय कोष एवं लेखा, नवा रायपुर अटल नगर में संयुक्त संचालक के रूप में तथा अभिषेक शर्मा को इसके विपरीत संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन, दुर्ग के पद पर भेजा गया है. इसके अलावा श्रीमती योगेश्वरी डेंजारे, सुश्री अंकिता सिंह, विनोद कुमार उपगड़े और विजय कुमार वर्मा सहित कुल 27 अधिकारियों के नाम इस स्थानांतरण सूची में शामिल हैं.
इनमें से कई अधिकारियों के तबादले प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों के स्थानांतरण उनके स्वयं के व्यय पर किए गए हैं. इस संबंध में वित्त विभाग ने संबंधित सभी विभागों, प्राचार्यों, कलेक्टरों, और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु आदेश की प्रति प्रेषित कर दी है.
देखे लिस्ट:
























