बिलासपुर। तखतपुर और बिल्हा ब्लॉक की प्राथमिक शाला में पदस्थ दो शिक्षकों को कक्षा 5वीं की छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करना महंगा पड़ गया और जांच के बाद डीईओ ने उन्हें निलंबित कर दिया है। बिल्हा के शासकीय प्राथमिक शाला आवासपारा मंगला (पासीद) के प्रधान पाठक रामकिशोर निर्मलकर पर कक्षा 5वीं की छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगा था। मामले की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा द्वारा की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय राजेंद्र नगर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिल्हा निर्धारित किया गया है। दूसरा मामला तखतपुर के शासकीय प्राथमिक शाला खुडिय़ाडीह का है। यहां सहायक शिक्षक अशोक कुमार कुर्रे पर भी कक्षा 5वीं की छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगा था। मामले की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी तखतपुर ने की, जिसमें आरोप सही पाए गए।निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तखतपुर रहेगा। दोनों शिक्षकों का यह कृत्य शिक्षकीय गरिमा और सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियमों के उल्लंघन का मामला है। इन पर विभागीय जांच भी प्रस्तावित की गई है। निलंबन के दौरान दोनों शिक्षकों को नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता मिलेगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031