नई दिल्ली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान अंडमान, निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, अंडमान, निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान विदर्भ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकतर हिस्सों में तथा असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों के साथ ही अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में तथा ओडिशा, बिहार, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।
Previous Articleनोवेल कोरोना वायरस के संबंध में मीडिया बुलेटिन जारी
Next Article लोकवाणी:नवा छत्तीसगढ़, हमर विकास मोर कहानी
Related Posts
Add A Comment


















