बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ रिश्तों में दूरियां आने लगी हैं। ‘यकीन’, मानो जैसे अब सिर्फ एक शब्द बनकर रह गया है। शक और गलतफहमी रिश्ते को दीमक की तरह खा रही है। कहते हैं शादी हो या फिर कोई भी रिलेशनशिप, भरोसा सबसे महत्वपूर्ण होता है। लेकिन एक शहर ऐसा है जहां महिलाएं सबसे ज्यादा शक्की होती हैं। वे अपने मर्दों पर हर वक्त नजर रखकर उसकी बेवफाई देखती हैं।
कौन सा शहर है ऐसा?
दरअसल, ये शहर यूनाइटेड किंगडम का लंदन है। जहां महिलाएं छुप-छुपाकर अपने पति और बॉयफ्रेंड की बेवफाई के बारे में जानना चाहती हैं। इसके लिए वे टिंडर पर स्वाइप कर अपने मर्दों पर नजर रखते हैं। हाल ही में यूके में टिंडर प्रोफाइल्स को खंगालने का काम करने वाली ‘CheatEye.ai’ ऐप ने लिस्ट जारी की है। जिसमें उन शहरों के बारे में बताया गया है जहां के लोग अपने पार्टनर पर नजर रख वफादार होने और नहीं होने को चेक करती हैं।
इस सर्वे में सामने आया कि, लंदन इस मामले में सबसे आगे है। यहां 27.4% सर्चेज ऐसे हैं, जो अपने पार्टनर की बेवफाई को पकड़ने के लिए प्रोफाइल बनकर उनपर नजर रखती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसमें सबसे ज्यादा सर्च महिलाओं ने किया। इसका मतलब यह हुआ कि लंदन की महिलाएं अपने पति और बॉयफ्रेंड पर नजर रखकर नाम बदलकर टिंडर पर प्रोफाइल बनाती हैं और स्वाइप करके उनकी हरकतों को जानने की कोशिश करती हैं।
रिसर्च में सामने आया है कि, बड़े शहरों में डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल ज्यादा होता है। ऐसे में अपने पार्टनर पर भरोसा करना उन लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन ये कहना भी गलत नहीं होगा कि, बढ़ती टेक्नोलॉजी हंसते खेलते रिश्तों को खा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031