एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘छोरी 2’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. ये फिल्म साल 2021 में आई हॉरर फिल्म छोरी का सीक्वल है. ‘छोरी 2’ एक मां के अनजानी ताकतों से लड़ने के अटूट जज़्बे की कहानी है. हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोगों के रौंगटे खड़े हो गए थे. इस फिल्म का प्रीमियर 11 अप्रैल 2025 को प्राइम वीडियो पर होने वाला है.

कब और कहां रिलीज होगी ‘Chhorii 2’?

बता दें कि नुसरत भरूचा की फिल्म ‘छोरी 2’ भारत और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों में रिलीज होने वाली है. ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्की प्राइम वीडियो पर आने वाली है. 11 अप्रैल 2025 को इसका एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगा.

जबरदस्त है Chhorii 2 का ट्रेलर

फिल्म ‘छोरी 2’ का ट्रेलर काफी जबरदस्त है. जमीन के नीचे बनी अनजान गुफाओं पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को एक भूतिया दुनिया में वापस लेकर आ गया है. साक्षी जैसे-जैसेअपनी बेटी, इशानी की जान बचाने के लिए शैतानी तिलिस्मी ताक़तों का सामना करती है वैसे-वैसे भूतिया रीति-रिवाज, भूतिया आकृतियां और बेचैनी बढ़ाने वाली लोक कहानियाँ एक खौफनाक माहौल बनाती हैं. एक्ट्रेस सोहा अली खान का रहस्यपूर्ण ‘दासी माँ’ का किरदार साक्षी की परेशानी को और भी बढ़ाता दिख रहा है.

बता दें कि फिल्म ‘छोरी 2’ का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है. इस फिल्म में नुसरत भरूचा एक बार फिर से साक्षी के किरदार में दिखने वाली हैं. साथ ही सोहा अली खान भी अहम किरदार में नजर आ रही हैं. इन दोनों के अलावा फिल्म में गश्मीर महाजनी, सौरभ गोयल, पल्लवी अजय, कुलदीप सरीन, और हार्दिका शर्मा जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031