What's Hot

अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म रेड 2′ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फैन्स को इसका लंबे समय से इंतजार था और अब सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इससे पहले निर्माताओं ने ‘रेड 2′ की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की थी जो कि 1 मई है. इंस्टाग्राम पर ‘रेड 2′ का नया पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने बताया कि वह अमय पटनायक के रोल में बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”नया शहर, नई फाइल और अमय पटनायक की एक नई रेड. फिल्म ‘रेड 2′ सिनेमाघरों में 1 मई को दस्तक देने के लिए तैयार है.”

फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है. अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. बता दें साल 2018 में आई ‘रेड’ के सीक्वल ‘रेड 2′ की कहानी आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की वापसी पर आधारित है. ‘रेड’ का सीक्वल आयकर विभाग के अधिकारियों की रियल लाइफ के इनकमटैक्स छापों पर आधारित है.

फिल्म की आधिकारिक घोषणा निर्माताओं ने अप्रैल 2020 में की थी, जिसका प्री-प्रोडक्शन अगस्त 2022 में शुरू हुआ था. अजय देवगन फिल्म में अमय के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते नजर आएंगे. रितेश फिल्म में खलनायक के किरदार में नजर आएंगे. वहीं वाणी कपूर फिल्म में इलियाना डिक्रूज की जगह ली है.  

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930