नीमच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 191 डोडा चूरा बरामद किया.आरोपी बिना नंबर प्लेट वाली विटारा ब्रेजा में अवैध डोडा चूरा लेकर जा रहे थे. 

मध्य प्रदेश में युवाओं तक ड्रग पहुंचाने के लिए ड्रग तस्कर लगातार अजीबोगरीब तरीके अपनाते हैं. गुरुवार को दो ड्रग तस्कर को नीमच पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो बिना नंबर वाली प्लेट के लग्जरी कार विटारा ब्रेजा से जा रहे थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों की कार से 191 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया है.

मुखबिर से सूचना पर पुलिस ने सफेद ब्रेजा कार से बरामद किया 191 Kg डोडाचूरा

दरअसल, जिले के जावद थाना क्षेत्र की नायगांव पुलिस चौकी ने एक मुखबिर से सूचना मिली थी एक बिना नंबर की सफेद ब्रेजा कार से ड्रग तस्कर 191 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा लेकर कर जा रहे थे. पुलिस ने सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विटारा ब्रेजा कार से जा रहे ड्रग तस्करों को दबोच लिया और उनकी कार से 191 किलो ड्रग जब्त कर लिया.

रिपोर्ट के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए नायगांव पुलिस ने गुरुवार सुबह नीमच-निम्बाहेड़ा हाईवे पर नयागांव रेलवे फाटक की नाकाबंदी कर दी. पुलिस को बिना नंबर वाली विटारा ब्रेजा कार से दो लाेग आते दिखे तो उन्हें दबोच लिया. कार से 11 काले प्लास्टिक के कट्टों में डोडाचूरा बरामद करने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.191 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद होने के बाद गिरफ्तार किए गए दोनों ड्रग तस्करों की शिनाख्त क्रमशः 27 वर्षीय कार चालक किशनलाल और 25 वर्षीय उसके साथी शिवलाल उर्फ सत्यनारायण के रूप में हुई है. किशनलाल राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के गुरजनिया गांव का रहने वाला है, जबकि शिवलाल भी चित्तौड़गढ़ जिले के दड़वा गांव का निवासी है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31