हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(हम पार्टी) के संरक्षक और केंद्र सरकार में मंत्री जीतन राम मांझी ने आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के साथ सीट शेयरिंग से पहले ही 25 सीटों पर दावा ठोक दिया है. बिहार में इस साल ही विधानसभा चुनाव होना है. हम पार्टी एनडीए की घटक दल है. जीतनराम मांझी केंद्रीय मंत्री बनाए गए हैं. वहीं पूर्णिया में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने केवल सीटों को लेकर दावा ही नहीं ठोका बल्कि कसबा विधानसभा से अपने प्रत्याशी के नाम का भी ऐलान कर दिया.

पूर्णिया में ‘हम’ का कार्यकर्ता सम्मेलन

पूर्णिया के गढ़बनैली में शनिवार को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और उनके बेटे व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन भी शामिल हुए. जीतन राम मांझी ने इस दौरान दावा किया कि बिहार चुनाव 2025 में कम से कम 25 सीटों पर पार्टी अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी.

मांझी का दावा…

जीतन राम मांझी ने कहा कि ‘हमें अपना अधिकार मिल सके, उसके लिए राजनीति ताकत चाहिए. उनका लक्ष्य है कि इस बार उनकी पार्टी से 20 विधायक चुने जाएं ताकि गरीबों की बात को मजबूती से रखा जा सके. इसलिए 25 से 30 सीटों पर उनकी पार्टी दावा ठोकेगी.

प्रत्याशी का ऐलान किया…

जीतन राम मांझी ने कसबा से प्रत्याशी का भी ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि हर हाल में राजेंद्र यादव हमारे उम्मीदवार होंगे. उन्होंने कहा कि हम हर हाल में एनडीए में यहां सीट लेंगे.

संतोष सुमन का ऐलान…

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा कि 2020 के चुनाव में कसबा में हमारी पार्टी को हार मिली थी. लेकिन निराश हम नहीं हुए. इसबार भी हम यहां से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव गरीबों की बात करते हैं. उनके हक की लड़ाई लड़ते हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930