फलों का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. आज हम बात कर रहे हैं ऐसे ही एक फल की जिसका सेवन पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में किया जाता है. पपीता एक ऐसा ही फल है जिसे लोग पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने, वजन कम करने के लिए अच्छा माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पपीते में पाए जाने वाले काले रंग के बीज जिसे लोग अमूमन बेकार समझकर फेंक देते हैं वो भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. जी हां, जिन बीजों को आप बेकार समझकर फेंक देते हैं वो विटामिन, जिंक, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और ही एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मददगार हैं. आइए जानते हैं पपीता के बीज से होने वाले लाभ.

पपीते के बीज खाने के फायदे

किडनी

जिन लोगों को किडनी से जुड़ी बीमारियां होती हैं उनके लिए पपीते के बीजों का सेवन फायदेमंद हो सकता है. इसके बीज में पाए जाने वाले तत्व किडनी में पाए जाने वाले टॉक्सिंस को साफ करने में मदद करते हैं. 

कब्ज 

पपीते का सेवन कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है, ठीक उसी तरह से इसके बीजों का सेवन भी कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में फायदेमंद होता है. इसके बीज में पाए जाने वाले प्रोटियोलिटिक एंजाइम आंतों में पाए जाने वाले बैड बैक्टीरिया को खत्म करके गट हेल्थ को बेहतर बनाने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं. 

कोलेस्ट्रॉल

पपीते के बीजों का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. इसके बीज में ओलेक एसिड पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.

डायबिटीज

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी पपीते के बीजों का सेवन फायदेमंद हो सकता है. इसके बीज में एंटीऑक्सीडेंट और फ्लावोनोइड पाए जाते हैं जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.

[नोट –सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें]

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930