धमतरी. ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र खुल जाने से ग्रामीण महिलाओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है। आज इन केन्द्रों की शुरूआत के दिन ही अछोटा ग्राम पंचायत में लगभग 40 स्थानीय महिलाओं ने शासन की महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि का आहरण किया। अपनी ग्राम पंचायत में आसानी से अपने बैंक खाते से पैसा निकालने की खुशी श्रीमती चेतना देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ भी साझा की। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चेतना देवांगन से संवाद किया। उन्होंने इन सुविधा केन्द्रों के ग्राम पंचायतों में शुरू होने पर सभी उपस्थित महिलाओं और लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री के पूछने पर श्रीमती चेतना देवांगन ने खुशी-खुशी बताया कि आज ही केन्द्र शुरू हुआ है और उन्होंने महतारी वंदन योजना की दो महीने की राशि दो हजार रूपये निकाले हैं। श्रीमती देवांगन ने बताया कि अब उन्हें धमतरी भी नहीं जाना पड़ेगा और बैंक में लम्बी लाईन में भी नहीं लगना पड़ेगा। चेतना ने बताया कि धूप, बरसात या कड़ाके की ठंड में गांव से 7-8 किलोमीटर दूर धमतरी के बैंक तक जाने में भारी असुविधा होती है। उस पर अपने ही पैसे निकालने के लिए बैंक की लम्बी लाईन में भी लगना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने अब हम महिलाओं की इस समस्या का भी समाधान कर दिया है। अब पंचायत में ही डिजीटल सुविधा केन्द्र खुल जाने से हमें धमतरी तक नहीं जाना पड़ेगा और ना ही बैंक की लाईन में लगना पड़ेगा।
इसी तरह एक अन्य महिला श्रीमती रूखमणी ने भी बताया कि अपने गांव से धमतरी तक जाने में बस- टैक्सी में 20-25 रूपये तक खर्च हो जाते हैं। बड़ौदा बैंक के अलावा किसी दूसरे बैंक के कियोस्क सेंटर से आधार कार्ड से पैसे निकालने में भी 20 रूपये शुल्क देना पड़ता है। श्रीमती रूखमणी ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए बताया कि अब यह दोनों खर्चे बच जाएंगे। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में ही बच्चो और जरूरतमंदों के जाति, आय, निवास जैसे प्रमाण पत्र भी आसानी से बन सकेंगे। उपस्थित सभी महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री साय का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और उन्हें इस सुविधा केन्द्र की शुरूआत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930