फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती के खिलाफ रेप और जबरन अबॉर्शन का आरोप लगा है। 38 साल की एक महिला ने मिथुन के बेटे पर यह संगीन आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ पत्नी पर धमकाने का आरोप भी लगा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थाने में दर्ज की गई एफआईआर में मिथुन के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती के खिलाफ रेप के आरोप लगाए गए हैं और पीडि़ता की तरफ से दावा किया गया है कि जबरन उसका अबॉर्शन भी किया गया। इसमें मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी की भी शिकायत की गई है कि उन्होंने भी पीडि़ता को धमकाया है। जानकारी के लिए बता दें कि एक 38 साल की महिला ने मिथुन के बेटे के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में बीती रात मामला दर्ज करवाया है। जिसमें मिथुन के बेटे और उनकी पत्नी योगिता बाली के खिलाफ शिकायत की है। पीड़िता ने दोनों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने जबरन अबॉर्शन के लिए मजबूर किया गया।
Previous Articleनवरात्रि के 9 दिन : 9 दिन 9 भोग
Next Article जानें कौन बनेगी रणबीर कपूर की भाभी, गूंजेगी शहनाई…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















