मुंबई। रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन ने अभी तक बड़े पर्दे पर दस्तक भी नहीं दी है और उनकी शादी की खबरें तेजी से वायरल होने लग गई हैं। खबर के मुताबिक रणबीर-आलिया से पहले आदर जैन शादी रचाने जा रहे हैं। आदर जैन की होने वाली दुल्हनियां कोई और नहीं बल्कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया हैं। एक लीडिंग टेबलाइड की खबर के मुताबिक, तारा और आदर कमिटेड रिलेशनशिप में हैं और जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं। वैसे तारा और आदर ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशल नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जताते रहते हैं। फैमिली फंक्शन और पब्लिक इवेंट्स में भी दोनों को साथ देखा जाता है। बीते साल आदर के भाई अरमान जैन की शादी में भी दोनों ने एक खास परफोमेंस दी थी। जिसके बाद से दोनों के करीब होने के चर्चे तेज होने लगे। हालांकि आदर जैन ने अबतक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है साथ ही तारा ने भी अभी-अभी इंडस्ट्री में एंट्री ली है। लेकिन आदर एक फैमिली पर्सन हैं और वे तारा से जल्दी शादी करना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सोर्स का कहना है कि वजह जो भी हो लेकिन रणबीर अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं लेकिन फैन्स को दोनों की शादी की खुशखबरी 2021 तक मिल सकती है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031