Sunita Ahuja and Govinda : पिछले साल गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के रिश्ते को लेकर तलाक की अफवाहों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, गणपति पूजा के मौके पर दोनों ने साथ नजर आकर इन खबरों को गलत साबित कर दिया था। लेकिन अब एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, बुधवार सुबह सुनीता अपने बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंची, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके बाद एक बार फिर दोनों की तलाक की चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

 पति से अनबन के बीच फैमिली कोर्ट पहुंची सुनीता 
वायरल हो रहे वीडियो में सुनीता अपने बेटे यशवर्धन के साथ फैमिली कोर्ट से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। आमतौर पर मीडिया से खुलकर बात करने वाली सुनीता इस दौरान काफी गंभीर और शांत दिखाई दीं। उन्होंने पैपराजी से कोई बातचीत नहीं की और जल्दबाजी में वहां से निकल गईं। वहीं, उनके बेटे यशवर्धन ने पैप्स से उनकी तस्वीरें न लेने की अपील की। इसके बाद जब सुनीता अपनी कार में बैठीं तो उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा, बर्थडे मनाने आए थे। 

2024 से उड़ने लगी तलाक की अफवाहें 
साल 2024 से ही गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरें उड़ रही हैं। उस दौरान सामने आई जानकारी के मुताबिक, सुनीता ने कथित तौर पर 5 दिसंबर 2024 को मुंबई में फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, यह मामला कोई महीनों तक सार्वजनिक नहीं हुआ। 

इसके बाद फरवरी 2025 में गोविंदा के वकील और परिवार के करीबी ललित बिंदल ने इस बात की पुष्टि की थी कि तलाक की अर्जी काफी पहले दाखिल की गई थी। हालांकि, उन्होंने साफ़ किया कि अब दोनों साथ हैं और उनका रिश्ता खत्म होने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि सुनीता के कुछ बयानों को गलत सन्दर्भ में लिया गया, जिसकी वजह से अलगाव की खबरें तेज हुईं।  इसके बाद भी गोविंदा के वकील ने उन खबरों को खारिज किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि दोनों जल्द ही अलग होने वाले हैं। वहीं, सुनीता आहूजा ने भी साफ तौर पर कहा था कि वह गोविंदा को कभी नहीं छोड़ेंगी।

इसी बीच सुनीता ने गोविंदा से अलग रहने पर सफाई दी थी कि वो गोविंदा का राजनीतिक काम और बेटी के बड़े होने के दौरान परिवार को जरुरी प्राइवेसी देना मुख्य वजह थी। 

गोविंदा के ऊपर सुनीता ने लगाए आरोप 
अब हाल ही में मामला फिर से गर्माता हुआ दिख रहा है। कुछ समय पहले ही सुनीता ने गोविंदा को तंज कसा था कि वो अपनी बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहे हैं, उसे थोड़ी तो शर्म आनी चाहिए। इसके बाद गोविंदा ने भी एक वीडियो बना कर जवाब दिया था कि सुनीता मेरी इज्जत बदनाम करने में बिल्कुल भी कसर नहीं छोड़ रहीं है। सुनीता ने ये इल्जाम इस वजह से लगाए क्योंकि  गोविंदा को एयरपोर्ट पर रूमर्स गर्लफ्रेंड रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया था। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31