रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि समाजिक कार्यों के लिए बड़ा दिल, हौसला और लगन होना चाहिए। राजश्री सद्भवना समिति के कार्यों में यह बात स्पष्ट रूप से दिख रही है। इस संगठन ने गरीबो, बेरोजागारों और महिला सशक्तिकरण की दिशा में जो कार्य किए हैं वह सराहनीय है। मंत्री डॉ. डहरिया ने आज शताब्दी नगर में आयोजित राजश्री सद्भावना समिति के कार्यालय भवन के शुभारंभ अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि महात्मा गांधी, बाबा साहेब डॉ. भीव राव अम्बेडकर जैसे महापुषों ने समाज के दब,े कुचले और शोषितों के हित में काम करके उचाईयों पर पहुंचे हैं। हमे भी सच्चे दिल से ऐसे लोगों की सेवा कर आगे बढने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे होते है जो अपने विचारों और कार्यों से भावी पीढ़ी में याद किए जाते हैं। हर परिस्थिति में मजबूत हौसला के साथ निरंतर सामाज सेवा के कार्यों को बढना चाहिए। डॉ. डहरिया ने कहा कि शिक्षा के जरिए ही हम अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं। शिक्षा के जरिए ही हम संगठित और संघर्षशील बन सकते हैं, जीवन के हर क्षेत्र में सफलता अर्जित कर सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने संस्था के उत्कृष्ठ कार्य करने वाले लोगों को शाल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष श्रीमती शकुन डहरिया सहित केपी खाण्डे, शताब्दी नगर कॉलोनी के अघ्यक्ष सीएस ठाकुर, एमआईसी मेम्बर श्री सुन्दर जोगी, श्री अलगख चतुर्वेदानी, श्री अनिल भतपहरी और श्री चेतन चंदेल सहिहत अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031