What's Hot

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वह नौ महीने प्रेग्नेंट हैं, जिसकी जानकारी अमृता ने पोस्ट शेयर कर फैन्स को दी है। साथ ही बताया है कि उनके घर इस महीने या अगले महीने नन्हा मेहमान आने वाला है। अमृता राव ने पति आरजे अनमोल संग इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। अमृता राव फोटो शेयर करते हुए लिखती हैं, आप लोगों के लिए यह 10वां महीना है और हमारे लिए यह नवां महीना है। सरप्राइज सरप्राइज, अनमोल और मैं प्रेग्नेंसी पीरियड के नवें महीने में हैं। फैन्स संग इस न्यूज को शेयर करने के साथ मैं काफी एक्साइटेड हूं। दोस्तों का शुक्रिया करती हूं। माफी चाहती हूं कि इतने लंबे समय से मैंने इसे अपनी बेली में टक किया हुआ था, लेकिन यह सच है बेबी जल्दी आने वाला है। मेरे और अनमोल के परिवार के लिए यह काफी एक्साइटिंग जर्नी है। यूनिवर्स का शुक्रिया, आप सभी का धन्यवाद। हमें इसी तरह अपनी दुआएं देते रहें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31