मुकुल देव का 54 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया था, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके बड़े भाई राहुल देव जिम्मेदारी संभालते नजर आए. 

नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 23 मई को 54 साल की उम्र में निधन हो गया. अपने छोटे भाई के निधन की पुष्टि करते हुए एक्टर राहुल देव ने ‘इंस्टाग्राम’ स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने भाई के अंतिम संस्कार के बारे में भी जानकारी दी थी. वहीं अब सोशल मीडिया पर अंतिम संस्कार का वीडियो सामने आया है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई दोस्त और परिवार के सदस्य अभिनेता को श्रद्धांजलि देते नजर आए. जबकि राहुल देव छोटे भाई का अंतिम संस्कार करते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस भी काफी इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं. 

मुकुल देव का अंतिम संस्कार नई दिल्ली के दयानंद मुक्ति धाम में किया गया. वहीं वीडियो में राहुल देव अंतिम संस्कार करते और संवेदना जताने वालों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वह भी काफी इमोशनल हैं. लेकिन खुद को संभालते हुए नजर आ रहे हैं.

बता दें, मुकुल देव ‘दस्तक’, ‘किला’, ‘वजूद’, ‘कोहराम इत्तेफाक’, ‘मुझे मेरी बीवी से बचाओ’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर.. राजकुमार’, ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय के लिए जाने जाते थे.  उन्होंने हिंदी के अलावा पंजाबी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु सिनेमा में भी काम किया था.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031