What's Hot

Hanuman Ansh Shatters Records: नीम करौली बाबा की जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा कर दिखाया है. 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म की 400 करोड़ क्लब में एंट्री ने हर किसी को हैरान कर दिया है. ‘हनुमान अंश’ ने अब ऋषभ शेट्टी की नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘कांतारा’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

नई दिल्ली. विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म की रिलीज हो डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय हो चुका है. लेकिन नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी इस धार्मिक फिल्म की कमाई किसी करिश्मा से कम नहीं है. फिल्म ने बॉलीवुड और साउथ की बड़ी-बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.

कम बजट से शुरू हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना चुकी है. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज के करीब 8वें वीकेंड में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. खास बात यह है कि 7 हफ्ते पूरे होने के बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही.

7 हफ्तों में जहां बड़े-बड़े बजट की फिल्में भी दम तोड़ देती हैं, वहीं ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई अभी भी जारी है. ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की टॉप 50 लिस्ट में भी शामिल हो गई है.

‘हनुमान अंश’ की सबसे दिलचस्प बात इसकी शुरुआती कमाई है. महज 10 लाख रुपये की लागत से शुरू हुई इस फिल्म ने पहले दो हफ्तों में करीब 1.50 करोड़ रुपये ही कमाए थे. उस समय ऐसा लग रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों की प्रतिक्रिया ने पूरा माहौल बदल दिया.

फिल्म को मिले अच्छे वर्ड ऑफ माउथ का फायदा इसे लगातार मिलता गया और चौथे हफ्ते के बाद इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया. इसके बाद फिल्म भारत में हर हफ्ते 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन करने लगी. जहां रिलीज के दौरान ‘हनुमान अंश’ को महज 3 थिएटर्स मिले थे. वहीं अब फिल्म ने दुनियाभर में कब्जा कर लिया है. देश के साथ ही विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. विदेश कलेक्शन की मदद से ‘हनुमान अंश’ ने 52 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कीर्तिमान रच डाला है.

अब रिलीज के 8वें वीकेंड में भी ‘’हनुमान अंश’’ ने शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म ने तीन दिनों में भारत में 18.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. रविवार को इसकी कमाई सबसे ज्यादा रही और फिल्म ने एक दिन में करीब 9 करोड़ रुपये जोड़े.इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन बढ़कर 307 करोड़ रुपये हो गया है.

वहीं 52 दिनों में फिल्म का देशभर में ग्रॉस कलेक्शन करीब 362 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. रविवार को ही फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया और इस उपलब्धि के साथ यह 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली चुनिंदा हिंदी फिल्मों की लिस्ट में आ गई. जहां ‘हनुमान अंश’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया. वहीं विदेशी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 400 करोड़ पार पहुंच गई.

‘हनुमान अंश’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 401.20 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया. इसने ‘कृष 3’ (393 करोड़), ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ (392 करोड़), ‘3 इडियट्स’ (400 करोड़) और ‘कांतारा’ (401 करोड़) जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. कांतारा भी देवों पर बनी फिल्म थी जिसने छप्परफाड़ कमाई की, लेकिन अब ‘हनुमान अंश’ आगे निकल गई है.

‘हनुमान अंश’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 401.20 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया. इसने ‘कृष 3’ (393 करोड़), ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ (392 करोड़), ‘3 इडियट्स’ (400 करोड़) और ‘कांतारा’ (401 करोड़) जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. कांतारा भी देवों पर बनी फिल्म थी जिसने छप्परफाड़ कमाई की, लेकिन अब ‘हनुमान अंश’ आगे निकल गई है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930