नई दिल्ली। दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति, एक्टर की मौत से जुड़े नए आरोपों के बाद फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए।

श्वेता ने उठाए सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल

श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अटलांटा में मेडिटेशन रिट्रीट में शामिल होने के बाद अपने विचार शेयर किए। उन्होंने कहा मुझे आप लोगों ने बहुत प्यार और सपोर्ट दिया। इसके बाद उन्होंने 2020 में अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से जुड़े मामले के बारे में कुछ अनजान बातें शेयर कीं।

सुशांत का पैर टूटा हुआ था- कीर्ति

अपने वीडियो में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘हमें हाल ही में पता चला कि जिस व्यक्ति ने भाई का पोस्टमार्टम किया था, उसने बताया कि स्टन गन का इस्तेमाल किया गया था और उनका पैर टूटा हुआ था और उन पर बहुत जोर लगाया गया था। उनकी आंखों में चोट लगी थी’।

कीर्ति ने कहा कि जब हमारे किसी बहुत प्रिय व्यक्ति के साथ कुछ बुरा होता है तो उसे माफ करना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा, ‘मैं जानती हूं कि जब आपके किसी प्रिय व्यक्ति के साथ ऐसा कुछ होता है, तो उसके बारे में सोचना भी कैसा लगता है। जब आपके साथ ऐसा होता है, तो आप शायद माफ कर सकते हैं। लेकिन अगर यह आपके किसी ऐसे व्यक्ति के साथ होता है जिसे आप प्यार करते हैं, तो माफ करने के लिए बहुत ज्यादा हिम्मत की जरूरत होती है’।

सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम में क्या था?

सुंशात सिंह राजपूत का शव जून 2020 में उनके अपार्टमेंट में मिला था। जिसके बाद पुलिस ने उनकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लेकिन परिवार वालों ने इसकी जांच की मांग की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की मौत में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई थी। रिपोर्ट में कहा गया, ‘सुशांत सिंह राजपूत के शरीर पर संघर्ष के कोई निशान या बाहरी चोटें नहीं थीं। उनके नाखून साफ थे। इसे ‘साफ तौर पर आत्महत्या का मामला’ बताया गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30