रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिरमौर की अध्यक्षता में संपन्न होगी। बैठक केन्द्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज सभाकक्ष कुर्मी बोर्डिंग तात्यापारा रायपुर में आयोजित की गई है। यह जानकारी देते हुए समाज के केन्द्रीय कार्यालय सचिव जागेश्वर वर्मा ने बताया कि बैठक में समस्त पदाधिकारी, राजप्रधानगण, एवं सदस्यों की उपस्थिति प्रार्थनीय है। बैठक में जिन विषयों पर चर्चा की जाएगी उनमें अपील प्रकरणों की सुनवाई, 74वां महाधिवेशन दुर्ग राज (बटंग) की आय-व्यय की विवरण एवं समीक्षा, महिला राजप्रधान हेतु 2 राजों का आरक्षण, परिणय पुष्प अंक 12 में कुल परिचय प्रपत्र की संख्या एवं प्राप्त राशि की जानकारी युवा एवं महिला अध्यक्ष के द्वारा, कुर्मी महोत्सव, राज अधिवेशनों एवं महाअधिवेशन पर चर्चा कर स्थान एवं तिथि निर्धारण, केन्द्रीय अध्यक्ष एवं राजप्रधानों की निर्वाचन पर चर्चा एवं निर्णय, सत्र 2020-21 की सदस्यता (अनिवार्य चंदा) की प्रगति रिपोर्ट राज प्रधानों द्वारा, बहुद्देशीय भवन नरदहा की रसीद बुक की जानकारी, पूर्व में स्थायी सदस्यता से वंचित किए सदस्यों को मुख्यधारा में शामिल करने पर चर्चा, केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य, केन्द्रीय महिला एवं युवा अध्यक्ष अपने सदस्यों की लिस्ट के साथ आजीवन सदस्यता शुल्क राशि 251रूपये अनिवार्य रूप से साथ लायें, इसकेे साथ अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से शामिल किया जाएगा। केन्द्रीय कार्यालय सचिव श्री वर्मा ने विशेषतौर पर बताया कि कोविड-19 महामारी के नियम को ध्यान में रखते हुए सदस्यगण मॉस्क, हैण्ड सैनेटाइजर एवं आवश्यक दूरी बनाते हुए बैठक में सहभागी बनेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031