रायपुर। आदिवासी जिन्होने धर्म परिवर्तन कर ईसाई या अन्य दूसरे धर्म को अपना लिया है, ऐसे लोगों का जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने बाबत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश मुख्यमंत्री सचिवालय की उप सचिव सौम्या चौरसिया द्वारा दिए गए है। आदिम जाति एवं अनु.जाति पि.वर्ग विकास विभाग के सचिव को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि युद्धवीर सिंह जूदेव पूर्व विधायक चंद्रपुर द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र क्रमांक 622दिनांक 13.09.2020 मूलत: संलग्र कर आपकी ओर प्रेषित है। अत: निर्देशानुसार अनुरोध है कि उक्त पत्र पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किया जाकर कृत कार्यवाही से मुख्यमंत्री सचिवालय को अवगत कराते हुए पूर्व विधायक को अवगत कराने का भी कष्ट करेंगे।



















