उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बीती 9 अक्टूबर को दलित बुजुर्ग की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मुताबिक, बुजुर्ग की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी छोटी बहू ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। बुजुर्ग ने दोनों को एक साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। भेद खुलने के डर से दोनों ने मिलकर बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, कलयुगी पुत्रवधु का मीडिया को सामने पेश नहीं किया गया। फिलहाल, पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद कर लिया है। दरअसल, वारदात बीते 9 अक्टूबर की है। थाना खेकड़ा इलाके के बसी गांव में सुखबीर नाम के एक दलित बुजुर्ग की हत्या कर दी गई थी। सुखबीर का गला रेत कर हत्या की गई थी। परिजनों ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी थी। पुलिस को एक अहम और बड़ी जानकारी लगी कि घटना वाले दिन गांव के ही एक टेलर राजीव को घटनास्थल पर देखा गया था। पुलिस ने राजीव को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि राजीव ने सुखबीर की छोटी पुत्रवधु ज्योति के साथ मिलकर सुखबीर की हत्या की। पूछताछ ने राजीव ने बताया कि ज्योति से उसके अवैध सबंध थे और उसने ज्योति को मिलने के लिए खेत में बुलाया था। लेकिन उसी खेत में ज्योति का ससुर सुखबीर आ गया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। खुद का भेद खुलने और बदनामी के डर से दोनों ने मिलकर सुखबीर की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, कलयुगी पुत्रवधु का मीडिया को सामने पेश नहीं किया गया। फिलहाल, पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद कर लिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31