What's Hot

श्री भूपेन्द्र सवन्नी, अध्यक्ष एवं श्री राजेश सिंह राणा, सीईओ, क्रेडा के संयुक्त प्रयासों से सुशासन तिहार-2025 में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण।

o जिला-नारायणपुर के श्री जयसिंह दुग्गा, ग्राम-खड़कागांव (ब), वि.खं नारायणपुर के आवेदन पर कार्यशील किया गया सौर पेयजल संयंत्र।
o जिला-बस्तर की श्रीमती सुभ्रदा मानिकपुरी व श्री दिलीप कश्यप, ग्राम-चित्रकोट, वि.खं.-लोहण्डीगुड़ा के आवेदन पर सौर ऊर्जा चलित पथ प्रकाश संयंत्र पुनः किया गया कार्यशील।
o जिला-कोण्डागांव के ग्राम-चिखलपुटी, वि.खं.-कोण्डागांव के ग्रामवासियों के आवेदन पर सोलर हाईमास्ट संयंत्र हुआ कार्यशील।
o जिला-कांकेर के श्री मानिक राम उईके, ग्राम-कोकड़े, वि.खं.-भानुप्रतापपुर के सौर सिंचाई पंप को किया गया कार्यशील ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संचालित योजनाओं की वस्तुस्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से विष्णु देव सरकार द्वारा प्रदेश में सुशासन तिहार-2025 अंतर्गत प्रदेश के लगभग सभी पंचायतों में शिविरों का आयोजन कर जनसामान्य की मांग व शिकायतों को प्राप्त कर उनका निराकरण करने का सफल प्रयास किया गया।
क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राणा ने पहले ही विभाग के अधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिये थे कि “क्रेडा न केवल संयंत्र स्थापित करने वाली संस्था है, बल्कि यह जिम्मेदारी से संचालन और रखरखाव के लिए भी प्रतिबद्ध है। हमारी सोच केवल इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं, सेवा की निरंतरता और जनविश्वास की स्थापना है।”
इसी कड़ी में प्रदेश स्तर पर क्रेडा के मैदानी अमलों द्वारा भी शिविरों में उपस्थिति दी गई एवं जनसामान्य की मांगों एवं शिकायतों को प्राप्त किया गया। बस्तर संभाग अंतर्गत क्रेडा द्वारा राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में सौर ऊर्जा योजनाओं क सफल क्रियान्वयन हेतु दिये गये दिशा-निर्देशों पर श्री भूपेन्द्र सवन्नी, अध्यक्ष, क्रेडा एवं श्री राजेश सिंह राणा, सीईओ, क्रेडा के कुशल मार्गदर्शन में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया।
सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत बस्तर संभाग के जिला बस्तर, कोण्डागांव, कांकेर एवं नारायणपुर से कुल 42 संयंत्रों के अकार्यशील होने की शिकायते प्राप्त हुई थी। क्रेडा के तकनीकी अमलों द्वारा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु कार्यवाही करते हुए ऐसे 29 संयंत्र जो 05 वर्षीय वारण्टी अवधि अंतर्गत थे को कार्यशील कर दिया गया है तथा ऐसे संयंत्र जिनकी स्थापना हुए 05 वर्षों से अधिक हो चुका है को कार्यशील करने की कार्यवाही निरंतर रूप से की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिला कांकेर, कोण्डागांव एवं नारायणपुर में प्राप्त षिकायतों का शत्-प्रतिशत निराकरण कर दिया गया है।


क्रेडा द्वारा बस्तर संभाग के अंदरूणी क्षेत्रों में सोलर पेयजल हेतु सोलर ड्यूल पम्प, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था हेतु सोलर हाईमास्ट एवं सोलर स्ट्रीट लाईट तथा कृषकों को सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोलर कृषि पम्प एवं अन्य सौर संयंत्र स्थापित किये गए है। उक्त संयंत्र ग्रामीणों की मूलभूत आवश्कताओं की पूर्ति एवं सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक है। ऐसे संयंत्रों की अकार्यशीलता की शिकायत प्राप्त होने पर क्रेडा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 11 सोलर पेयजल पम्प, 02 सोलर कृषि पम्प, 06 सोलर हाई मास्ट, 10 सोलर पावर प्लांट कार्यशील किये गए है।
विदित हो कि, विष्णु देव सरकार द्वारा जनसामान्य को सीधे लाभान्वित करने के उद्देश्य को सफल बनाने हेतु सुशासन तिहार-2025 अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध व सुचारू कार्यवाही हेतु क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी व सीईओ श्री राजेश सिंह राणा द्वारा लगातार समीक्षा बैठकों व भ्रमण के दौरान दिये गये थे। जिससे मैदानी क्षेत्रों में क्रेडा से संबंधित आवेदनों व मांगों का प्रभावी निराकरण माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा अनुरूप हो सका है। लाभान्वित समस्त ग्रामीणों एवं हितग्राहियों द्वारा शासन के प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये, शासन के प्रति अपना आभार प्रकट किया है।


उल्लेखनीय है कि, विष्णुदेव साय के सुशासन में व क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद सवन्नी व सीईओ श्री राजेश सिंह राणा के मार्गदर्शन में बस्तर संभाग अंतर्गत ग्रामीणों के सर्वेव्यापी विकास हेतु लगातार नये कार्यों व योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत जिला बस्तर, कांकेर, कोण्डागांव एवं नारायणपुर में बस्तर विकास प्राधिकरण, केन्द्रीय सहायता मद एवं डीएमएफ अंतर्गत विभिन्न कार्य स्वीकृत किये गए हैं। जिनका क्रियान्वयन तेजी से किया जा रहा है। साथ ही बायोलॉजिकल गार्डन, नारायणपुर में सौर संयंत्रों की स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके निर्माण कार्य की कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031