ट्रैफिक रूल कहता है कि बाइक पर दो ही लोग सफर कर सकते हैं, वो भी हेलमेट पहनकर. लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बाइक पर तीन लोग सवार होते हैं. यह हमारे गली-मोहल्लों में आम बात हो गई है.
लेकिन इस बार मामला इससे कहीं ज्यादा है। यहां बात हो रही है ऐसी बाइक सवारी की, जिसमें न तीन, न चार, बल्कि पूरे आठ लोग एक ही बाइक पर सवार होकर सड़क पर दौड़ रहे थे. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है ऐसा रील बनाने की सनक में किया गया है. आठ युवकों ने नेशनल हाइवे पर जानलेवा स्टंट करके देखें गए. वीडियो में साफ दिख रहा है कि ये युवक बेखौफ घूम रहे हैं. ना इन्हें अपनी जान की परवाह है, ना ही दूसरों की.

यह घटना हैदराबाद की आउटर रिंग रोड (ORR) सर्विस रोड पर हुई, जो आमतौर पर तेज और भारी ट्रैफिक वाला इलाका है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पांच युवक बाइक पर सवार थे, जबकि अन्य बाइक के चारों ओर स्टंट कर रहे थे। ना किसी ने हेलमेट पहना था, ना ही किसी तरह की सुरक्षा का ध्यान रखा गया.

ये बाइक है या मिनी बस
सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया. लोगों ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया. किसी ने लिखा कि ये युवक नासमझी में ऐसा कर रहे हैं. उनके सामने पूरी जिंदगी पड़ी है. एक छोटा सा हादसा भी ज़िंदगी को बर्बाद कर सकता है. वहीं किसी ने तंज कसते हुए कहा कि इन्होंने तो बाइक को भी कार से मात दे दी. लेकिन यह कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा शायद इन्हें खुद भी नहीं है. किसी ने कहा ये बाइक को ही मिनी बस बना दिया.

इस गंभीर ट्रैफिक उल्लंघन की शिकायत X पर की गई थी, जिसे साइबराबाद सोशल मीडिया सेल ने राजेंद्रनगर पुलिस को फॉरवर्ड किया. इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और टीम को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया.

राजेंद्रनगर थाना SHO की रिपोर्ट के अनुसार सूचना मिलते ही हमारी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आठ युवकों को ट्रेस किया और RGIA पुलिस स्टेशन को सौंप दिया. इन सभी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने और ट्रैफिक बाधित करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट न केवल अवैध हैं, बल्कि आपकी और दूसरों की जान के लिए भी घातक साबित हो सकते हैं. ऐसी गतिविधियों से बचें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31