ग्वालियर। शहर के थाटीपुर इलाके में सोती हुई पत्नी पर पति द्वारा खौलता पानी डालने का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाटीपुर थानाक्षेत्र के सुरेश नगर स्थित सरकारी मल्टी में रहने वाली 35 वर्षीय सीमा घरों में झाडू पोंछा का काम करती है। उसका पति बांकेलाल भी मजदूरी करता था। कुछ दिनों से बांकेलाल को मजदूरी नहीं मिल रही है। इसलिए वह पूरे दिन घर में पड़ा रहता है। इसी बात पर सीमा और उसके पति के बीच में रोज विवाद हो रहा था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे बांकेलाल ने पानी गर्म किया और सो रही सीमा पर डाल दिया। गर्म पानी से झुलसी सीमा ने शोर मचाया। शोर सुनकर पास सो रहे बच्चे जाग गए। उसी मल्टी में ऊपर की मंजिल पर सीमा की बहन भी रहती है। वह और अन्य पड़ोसी आए और सीमा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिला के पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपित घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। इधर, इस घटना के बाद से सीमा की दो बेटियां और एक बेटा दहशत में हैं। फिलहाल तीनों बच्चे अपनी मौसी के पास हैं, क्योंकि बांके के सिर खून सवार था ऐसे में वह बच्चों को भी नुकसान पहुंचा सकता था। इधर, इस मामले में थाटीपुर थाना प्रभारी आरवीएस विमल का कहना है कि एक युवक ने अपनी पत्नी पर खौलता पानी डाला है। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। आरोपित पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031