रायपुर: राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ की केंद्रीय कार्यकारिणी की इस कार्यकाल की प्रथम बैठक दिनांक 6 जुलाई 2025 दिन रविवार को स्थान राजपूत छात्रावास भवन, कोटा रायपुर में महासभा के अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैस की अध्यक्षता में समय दोपहर 12:00 बजे आयोजित है। राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रचार सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि बैठक में सभी 37 उप समितियां के पात्र पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

बैठक में प्रमुख एजेंडा बिंदु दिनांक 12 एवं 13 अप्रैल को भिलाई में हुए 61 वे वार्षिक महाधिवेशन के आय व्यय पर चर्चा एवं आयोजन की समीक्षा की जाएगी। बैठक में त्रिवर्षीय निर्वाचन 2025 में उप समितियो के रिक्त पद की पूर्ति पर चर्चा उप समिति संचालन हेतु उप नियम बनाने पर चर्चा होगी।। बैठक में महासभा अध्यक्ष द्वारा विभिन्न रिक्त पदों पर मनोनयनन किया जाएगा। महासभा के महासचिव ठाकुर अशोक सिंह ने सभी पदाधिकारी को बैठक में समय पर उपस्थित होने आह्वान किया है।



















