नई दिल्ली। भारत सरकार ने मेटा (META) की ग्लोबल टीम को समन भेजा है। IT सेक्रेटरी एस. कृष्णन ने कहा कि सरकार ने 5-6 अगस्त को भारत में मेटा की ग्लोबल टीम को बुलाया है।
IT सेक्रेटरी कृष्णन का कहना है कि मेटा जैसी बड़ी टेक कंपनियों को यह पक्का करना चाहिए कि उनके सिस्टम वैसे ही काम करें जैसा सोचा गया था।
सरकार ने META को भेजा समन
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक IT सेक्रेटरी कृष्णन ने बताया, ‘सरकार मेटा की ग्लोबल टीम के सामने कई मुद्दे उठाएगी, जिनमें CSAM से जुड़े मामलों को संभालने से लेकर प्रमुख अकाउंट्स के खिलाफ गलत कार्रवाई तक के मामले शामिल हैं।’
मेटा ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रील को अकाउंट से हटा दिया था। हालांकि बाद में वो रील फिर दिखने लगी। इसी बीच अब मेटा की ग्लोबल टीम को भारत आने के लिए समन भेजा गया है।



















