गाजियाबाद पुलिस ने एक फर्जी आईएएस को गिरफ्तार किया है. इस युवक का नाम अभिषेक चौबे है. अभिषेक चौबे को गाजियाबाद पुलिस ने थाना खोड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. पुलिस को इस शख्स के बारे में कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं. रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक चौबे नाम के इस युवक ने गृह मंत्रालय में एक साल तक टाइपिस्ट के पद पर काम किया था. इस दौरान इस शख्स ने प्रशासनिक काम काज के तरीके सीखे और उसकी भाषा समझी. पुलिस के मुताबिक गृह मंत्रालय में टाइपिंग का काम छोडऩे के बाद ये शख्स आईएएस सेवा से जुड़े रौब का इस्तेमाल कर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों को ठगना शुरू कर दिया. अभिषेक चौबे बड़े अफसरों को फोन पर ही काम करने के आदेश देता था. पोल खुलने के डर से वह आमने-सामने मुलाकात नहीं करता था और फोन के जरिए ही काम कराने की कोशिश करता था. कई बार वह रिटायर आईएएस अधिकारियों के नाम से रौब झाड़ता था. ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद अभिषेक चौबे गृह मंत्रालय में टाइपिस्ट की नौकरी करने लगा. इस दौरान अभिषेक चौबे के दिमाग में नए नए कारनामे का आइडिया आ रहा था. पूछताछ में सामने आया है कि अभिषेक चौबे ने 1 साल की नौकरी के दौरान कुछ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नाम याद कर लिए थे और अपने मोबाइल प्रोफाइल पर उनका फोटो लगा लिया था. साथ ही ट्रू कॉलर पर अपने मोबाइल नम्बर को उन वरिष्ठ आईएएस के नाम पर सेव कर लिया था. अपने दोस्तों के बीच साख बनाने के लिए उसने बड़े आईएएस अधिकारियों के नाम पर अलग-अलग विभाग के कई अधिकारियों को धमकाया था और उन्हें काम करने के लिए दिशा निर्देश भी दिए थे.
Previous Articleआलू-प्याज की जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई
Next Article गर्भवती महिलाओं को बताए आयोडीन के फायदे
Related Posts
Add A Comment


















