खंडवा। नव बहार उत्सव समिति ग्राम खिडग़ांव व्दारा नवदुर्गा उत्सव बड़ी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। यह जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष ललित राठौर ने बताया कि ग्रामवासियों द्वारा नवरात्र उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। विजयादशमी के दिन सिंगाजी स्थित नर्मदा जी में माता जी की प्रतिमा विसर्जित की गई। इस मौके पर किशोर नगर रहवासी संघ अध्यक्ष पं. प्रेमनारायण तिवारी, आरके चौरे, हुकुमचंद चौहान, श्रीराम कुशवाह, निर्मल मगवानी, आशीष अग्रवाल, रामदास पटेल, हरेराम पटेल, रामकृष्ण पटेल, रविंद्र राठौर, गोलू आदि समिति के सदस्यों ने जिले के प्रसिद्ध संत सिंगाजी महाराज मंदिर प्रांगण में पंडित मनोज उपाध्याय के सानिध्य में भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।
Previous Articleगर्भवती महिलाओं को बताए आयोडीन के फायदे
Related Posts
Add A Comment


















