रायपुर। आध्यात्मिक गुरु श्री अरुण चौबे जी महाराज ने अपने सभी शिष्यों को गुरु पूर्णिमा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मंगलकामना की है। शिष्यों को दिए गए शुभकामना संदेश में गुरु महाराज जी ने कहा कि गुरु के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर गुरु पूर्णिमा के दिन मिलता है। गुरु अपने शिष्यों के जीवन में आने वाली समस्याओं के समाधान करते है। साथ ही शिष्यों को हमेशा सत्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते है। हिंदू धर्म में आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को काफी महत्व है, क्योंकि इस दिन गुरु-शिष्य के पवित्र संबंध का प्रतीक गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन शिष्य अपने गुरु को जीवन में एक नई दिशा, उत्तम भविष्य देने के लिए प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करते हैं। इस दिन महर्षि वेदव्यास के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। इन्होंने महाभारत सहित कई धार्मिक ग्रंथों की रचना की थी। इसी के कारण इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930