देश की राजधानी दिल्ली में बच्चों के स्कूल अभी नहीं खुलेंगे। पिछले आदेश में 31 अक्टूबर तक स्कूल बंद किए गए थे। डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि पैरेंट्स और बच्चों में डर है कि कहीं स्कूल खुले तो संक्रमण बढ़ जाएगा। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टीचर्स और पैरेंट्स से यही फीडबैक मिला है कि स्कूल बंद रखे जाएं। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में जहां भी महामारी के बीच स्कूल खोले गए, वहां बच्चों में केस बढ़ गए। ऐसे में दिल्ली के स्कूल खोलना ठीक नहीं होगा।
Previous Articleराज्य स्थापना दिवस पर मुख्य शासकीय भवनों पर होगी रोशनी
Related Posts
Add A Comment


















