मुंबई। हिन्दू धर्म को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य व लव जिहाद को बढ़ावा देने वाली कोई भी फिल्म भारत मे न चलने देने की नसीहत करणी सेना ने पहले ही सभी फिल्म निर्माताओं व सेंसर बोर्ड को दी थी। अब कल एक पत्रकार वार्ता में करणी सेना के मुंबई प्रदेश संगठन महामंत्री सुरजीत सिंह ने अपने धमकी भरी अंदाज में कहा कि अब मुस्लिम कलाकार को भी हिन्दू किरदार में अभिनय नही करने दिया जाएगा, क्योंकि ऐसा करके हिंदू के भावनाओं को आहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा-कोई भी फिल्म में अगर मुस्लिम कलाकार हिन्दू चरित्र का अभिनय करते हुए पाया गया तो उस फिल्म को पूरे भारत मे नही चलने दिया जाएगा।
मुस्लिम कलाकार नहीं कर सकते हिन्दू चरित्र का अभिनय, करणी सेना का ऐलान…
Next Article आज रात करें ये उपाय, आपके घर में होगी धनवर्षा
Related Posts
Add A Comment


















