रायपुर। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपिएस द्वारा 1 नवम्बर को एनपीएस विरोध दिवस मनाया जाएगा जिसमें काली पट्टी बाँधकर एनपीएस का विरोध करेंगे साथियों छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ ब्लॉक, जिला और राज्यकार्यकरिणी छत्तीसगढ़ में हो रहे एनपीएस विरोध दिवस छत्तीसगढ़ प्रदेश के 3 लाख कर्मचारी जल्द से जल्द एनपीएस रूपी सट्टा बाजार से बाहर निकल सके आज छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रत्येक कर्मचारी पेंशन आंदोलन के प्रति जागरूक है और स्वयं भी एनपीएस विरोध दिवस के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपिएस कार्यकारिणी से सम्पर्क कर रहा है कर्मचारी ऐसे भी है जो चाहते है के पेंशन आंदोलन में भागीदार बनू बाजारवाद के खिलाफ और सुरक्षित भविष्य की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ में सभी कर्मचारी जागरुक हो रहे हैं छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि एक नवंबर को सपरिवार काली पट्टी बांधकर एनपीएस विरोध दिवस मनाएंगे 2 नवंबर को अपने कार्यालय में कर्मचारी काली पट्टी बांधकर एनपीएस का विरोध करते हुए कार्य करेंगे राकेश सिंह ने कहा कि हम एनपीएस का विरोध कर रहे हैं और जल्द से जल्द पुरानी पेंशन लागू हो हमारी लड़ाई सरकार से नहीं हैं हमारी लड़ाई एनपीएस है उन्होंने सभी कर्मचारी साथियों को आग्रह किया कि परिवार के साथ काली पट्टी बांधकर एक नवम्बर को एनपीएस विरोध दिवस मनाए तथा दो नवम्बर को काली पट्टी बांधकर कार्यालय में एनपीएस का विरोध करें छत्तीसगढ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपिएस की प्रदेश मीडिया प्रभारी डिलेश्वर साव ने बताया कि हम जल्द ही कार्यकारणी का विस्तार करने जा रहे हैं पूरे प्रदेश में सभी विभागों को साथ लेकर एनपीएस की विरोध में आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर वृहद आंदोलन चलाया जाएगा

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031