द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर कल 30 अक्टूबर को वर्चुअल सत्संग एवं शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आनलाइन प्रोगाम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए एवं प्रभु की भक्ति में लीन रहे।

इस दौरान गान, ज्ञान ध्यान, मस्ती और विश्राम का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस कार्यक्रम के आयोजन में आयोजकों ने कड़ी मेहनत एवं बहुत ही अच्छ ढंग से कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई थी, जिसे सिलसिलेवार प्रस्तुत किया गया। महोत्सव में गान भी हुआ याने की सत्संग, और ज्ञान भी मिला, ध्यान में किये और विश्राम भी किये याने की कुल मिलाकर का जाये तो यहां केवल उत्साह ही उत्साह रहा। महोत्सव में सभी वर्गो के लोगों ने हिस्सा लिया बच्चों ने भी काफी उत्साह के सत्संग में प्रभु की भक्ति में लीन रहे।


















