राष्ट्रीय खेल दिवस पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर के बी.आर. यादव अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम, बहतराई में ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’ का शुभारंभ किया और महोत्सव के पंजीयन पोर्टल का भी लोकार्पण किया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित इस आयोजन को राज्यमंत्री ने खेलों का महाकुंभ बताते हुए कहा कि यह सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व जैसे मूल्यों को संजोने वाला विराट मंच है।


शुभारंभ अवसर पर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया और खिलाड़ियों, कोचों तथा खेल संघों को शुभकामनाएं दी गईं। महोत्सव का पंजीयन 20 सितंबर 2025 तक जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और ऊर्जावान युवा ही विकसित भारत की नींव रख सकता है और यह महोत्सव स्थानीय खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने का सुनहरा अवसर है। महोत्सव में फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन, क्रिकेट और मलखंब जैसे पारंपरिक व आधुनिक खेलों को शामिल किया गया है। महिलाओं और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, ताकि कोई भी प्रतिभा पीछे न छूटे।


महोत्सव की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें हर गांव और हर गली का खिलाड़ी ओपन प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखा सकेगा। आयोजन में ‘नमो फिट इंडिया लीडर’ का चयन कर खेल को प्रोत्साहित करने वाले युवाओं को विशेष पहचान दी जाएगी। वहीं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप, नकद पुरस्कार, खेल सामग्री और प्रोफेशनल कोचिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सुर्यवंशी, महापौर वाणी राव, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी और जिला महामंत्री एस. मनहर सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, खेल विभाग और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी भी शामिल हुए।


Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930