रायपुर ।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) को नया स्थायी अध्यक्ष मिल गया है। राज्यपाल के आदेश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 2002 बैच की रिटायर्ड IAS अधिकारी रीता शांडिल्य को आयोग का स्थायी अध्यक्ष नियुक्त करने का आदेश जारी किया। वे इससे पहले आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में दायित्व संभाल रही थीं।

कार्यकारी अध्यक्ष से स्थायी अध्यक्ष तक का सफर

रीता शांडिल्य आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पहले से काम कर रही थीं। उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें स्थायी अध्यक्ष बनाया गया है। शांडिल्य ने अपने लंबे प्रशासनिक कार्यकाल में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, और राजस्व जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों में पदभार संभाला है।

पिछले कुछ वर्षों में CGPSC बार-बार सुर्खियों में रहा है। परीक्षाओं में गड़बड़ी, चयन प्रक्रिया में अपारदर्शिता और पक्षपात के आरोपों ने आयोग की साख को गहरा धक्का पहुंचाया। अभ्यर्थियों ने कई बार विरोध प्रदर्शन कर निष्पक्ष चयन प्रक्रिया की मांग की। ऐसे माहौल में नई अध्यक्ष की नियुक्ति को पारदर्शिता बहाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।रीता शांडिल्य की नियुक्ति राज्यपाल के आदेश के बाद की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया कि वे तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष का दायित्व संभालेंगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031