अमलेश्वर (पाटन)। ग्राम पंचायत रानीतराई में जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सच्चिदानंद आलोक का आकस्मिक दौरा ग्राम पंचायत रानीतराई में मंगलवार को हुआ। जिला पंचायत सीईओ रानीतराई पहुंचने पर सीधे शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बारी के तहत निर्मित गौठान स्थल का निरीक्षण किया। गोठान स्थल का निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ के साथ जनपद पंचायत पाटन के सीईओ मनीष साहू, एसडीओ श्रीमतीअंशु चतुर्वेदी सहित ग्राम पंचायत सरपंच निर्मल जैन, गौठान समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण टिकरिहा, ग्राम पंचायत सचिव महेंद्र देशलहरे, उप सरपंच सुअंजना चक्रधारी, सब इंजीनियर प्रदीप सोनवानी, सब इंजीनियर भूपेन्द्र वर्मा, कृषि विस्तार अधिकारी सुधीर देशमुख, पशु चिकित्सा अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। जिला सीईओ ने सरपंच व सचिव को अतिशीघ्र गौठान निर्माण को पूर्ण कर अतिशीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए व गौठान के समीप तालाब के पास में जलापूर्ति के लिए सीमेंटकृत कुआं निर्माण करने के लिए तीन लाख की स्वीकृति दिया। ग्राम पंचायत के सरपंच सरपंच निर्मल जैन द्वारा जिला सीईओ को हितग्राही मूलक कार्यो व श्मशान घाट ने शेड निर्माण व प्रतिक्षालय निर्माण के लिए प्रतिवेदन सौंपा गया।
ग्राम पंचायत रानीतराई पहुंचे जिला पंचायत सीईओ, गौठान का किया निरीक्षण
Related Posts
Add A Comment


















