What's Hot

रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को इंटीरियर डिजाइनर की आत्महत्या के दो साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। अर्नब गोस्वामी का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ-साथ उनके परिजनों के साथ मारपीट की है। रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज भी दिखाए, जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिख रही है। अर्नब ने पुलिस पर उनके और उनके सास-ससुर, बेटे और पत्नी के साथ मारपीट का आरोप लगाया। रिपब्लिक टीवी का दावा है कि अर्नब को उस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जो पहले ही बंद किया जा चुका है। इंटीरियर डिजाइनर की बेटी अदन्या नाइक की शिकायत के आधार पर इस साल मई में इस मामले की फिर से जांच करने की घोषणा की गई थी। मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि अलीबाग पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को हिरासत में लिया है। साल 2018 में एक इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक ने आत्महत्या कर ली थी। अर्नब पर यह आरोप है कि उन्होंने उस इंटीरियर डिजाइनर की कथित बकाया राशि का भुगतान नहीं किया था, जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या की थी। मई 2018 में आत्महत्या से पहले पत्र में अन्वय नाइक ने आरोप लगाया था कि अर्नब गोस्वामी ने रिपब्लिक नेटवर्क के स्टूडियो का इंटीरियर डिजाइन करने के बाद भुगतान नहीं किया था। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें अर्नब गोस्वामी को पुलिस द्वारा ले जाया जा रहा है। अर्नब ने पुलिस की गाड़ी के अंदर से कहा कि पुलिस ने उनको मारा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले में कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया, कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया है। रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ राज्य की सत्ता का दुरुपयोग व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। यह हमें आपातकाल की याद दिलाता है। प्रेस पर हमले का विरोध होना चाहिए। अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार किए जाने पर राजनीति शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया। उन्होंने ट्वीट किया, मुंबई में प्रेस-पत्रकारिता पर जो हमला हुआ है वह निंदनीय है। यह इमरजेंसी की तरह महाराष्ट्र सरकार की कार्यवाही है। हम इसकी भर्त्सना करते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930