श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर में आपसी सहमति और बढ़िया से बढ़िया तालमेल की मिशाल देखने को मिली है। इसके अंतर्गत समिति की नई बॉडी निर्मित हुई इसके अंतर्गत श्रीमती द्रौपदी सूर्यवंशी अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव, छगनलाल साहू उपाध्यक्ष, वरुणेंद्र यादव कोषाध्यक्ष और रंजीत मोदी को सहसचिव के पद पर समिति के सदस्यों के द्वारा अच्छे से अच्छा समन्वय स्थापित करते हुए चयन किया गया।

राज्य शासन की संस्था रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसायटी से पंजीकृत समिति के मुख्य मैंडेट्स बढ़िया से बढ़िया सीसी रोड निर्माण और नई नाली निर्माण शासन प्रशासन से और अपने जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुए कराने होते हैं जिनकी वर्तमान दशा दयनीय हो गई है। विगत कई वर्षों से साईं नगर जोरा इसी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं को जुटाने में सतत रूप से सक्रिय रहता है इसी कड़ी में क्षेत्रीय पार्षद के माध्यम से ” सिटी डेवलपमेंट प्लान ” के अंतर्गत नगर पालिका निगम रायपुर की ओर प्रस्ताव प्रेषित किए गए हैं। समिति के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्यों को भी लगातार यह निगरानी में रहना होगा कि जब कभी भी राज्य शासन के द्वारा सिटी डेवलपमेंट प्लान का आबंटन नगर पालिक निगम रायपुर को किया जाएगा तो फिर उसमें महापौर रायपुर के माध्यम से साईं नगर जोरा के सभी प्रस्तावों को भी शामिल कराकर उनकी प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति हासिल कराने हेतु नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन की ओर संप्रेषित किया जाए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930