How To Take Ashwagandha Tips: अश्वगंधा आयुर्वेद में इस्तेमाल की जाने वाली सबसे लोकप्रिय जड़ी-बूटियों में से एक है. इसे हजारों वर्षों से स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, तनाव कम करने और शरीर की ऊर्जा बनाए रखने के लिए उपयोग किया जाता रहा है. आजकल अश्वगंधा पाउडर, कैप्सूल और टैबलेट के रूप में आसानी से उपलब्ध है, लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि अश्वगंधा का पाउडर दूध, पानी या शहद में से किसके साथ लेना बेहतर होता है.

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अश्वगंधा में विथेनोलाइड्स जैसे तत्व पाए जाते हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं. इसका सेवन संतुलित मात्रा में और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह से करना बेहतर माना जाता है. आइए जानते हैं कि अश्वगंधा पाउडर लेने का सही तरीका क्या है और इससे क्या फायदे मिल सकते हैं.

अश्वगंधा पाउडर का सेवन कैसे करें?
अश्वगंधा पाउडर को गर्म दूध में मिलाकर पीना सबसे आम तरीका माना जाता है. आयुर्वेद में इसे रात के समय लेने की सलाह दी जाती है. कुछ आधिकारिक आयुष रिकॉर्ड में भी अश्वगंधा को गुनगुने दूध या पानी के साथ लेने का उल्लेख मिलता है. लेकिन जो लोग दूध नहीं पीते या लैक्टोज असहिष्णुता से परेशान हैं, वे अश्वगंधा पाउडर को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं. यह एक आसान और हल्का विकल्प है.  इसमें हल्के मीठे स्वाद के लिए इसमें शहद भी मिलाया जा सकता है. लेकिन इसकी मात्रा बहुत ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

अश्वगंधा के फायदे
– तनाव और मानसिक दबाव को कम करने में मददगार
– नींद की गुणवत्ता बेहतर बनाने में सहायक
– थकान और कमजोरी दूर करने में कारगर
– पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन और प्रजनन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
– शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मददगार

सेवन से पहले रखें ये सावधानियां
अश्वगंधा हर व्यक्ति के लिए अच्छे परिणाम दे ऐसा जरूरी नहीं हो सकता. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं, थायरॉयड की समस्या वाले लोगों या कुछ दवाएं लेने वालों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए. इतना ही नहीं कुछ लोगों में पेट खराब होना, दस्त, मतली या नींद महसूस होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं, ऐसे में अश्वगंधा के सेवन से तुरंत परहेज करना चाहिए.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930