नई दिल्ली. बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे एक साथ नजर आएं और वह भी बिना किसी फिल्म के तो चर्चा होना तय है. इस बार शाहरुख खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने ऐसा कुछ कर दिया कि सोशल मीडिया पर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं. तीनों एक नए ऐड में साथ दिखाई दिए हैं, जहां उन्होंने अपनी ही फिल्मों के मशहूर किरदारों और डायलॉग्स को मजेदार अंदाज में इस्तेमाल किया. सबसे ज्यादा चर्चा आलिया के उस जवाब की हो रही है, जो उन्होंने अपने पति रणबीर को दिया.

दरअसल, स्टील रॉड ब्रांड ‘रुंगटा टीएमटी’ का एक नया ऐड आया है, जिसमें फिल्मी सितारे नजर आ रहे हैं. ऐड की शुरुआत मशहूर एक्टर बिजेंद्र काला से होती है, जो तीनों स्टार्स को ब्रांड का प्रचार करने के लिए एक अजीबो-गरीब डांस का आइडिया देते हैं. इसके बाद तीनों सितारों के बीच एक मजेदार बहस दिखाई गई है कि आखिर ब्रांड के लिए किस तरह का ऐड बनाया जाए. तीनों डांस करने से बचने के लिए अपनी-अपनी कहानी सुझाने लगते हैं.

शाहरुख का आइडिया, रणबीर की चुटकी

शाहरुख खान अपनी आइकॉनिक फिल्म ‘डॉन’ की तर्ज पर कहते हैं ‘डॉन को 12 मुल्कों की पुलिस ने घेर लिया है, पर वो घर तोड़ नहीं पा रहे क्योंकि वो रुंगटा टीएमटी बार से बना है.’ इस पर रणबीर कपूर तुरंत चुटकी लेते हैं. इस ऐड को झेलना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है.

इसके बाद रणबीर अपनी सुपरहिट फिल्म ‘रॉकस्टार’ का हवाला देकर कहते हैं- ‘एक रॉकस्टार होता है, अपनी लाइफ का बेस्ट परफॉरमेंस देता है, दुनिया हिला देता है, पर स्टेज नहीं हिलता क्योंकि वो रुंगटा बार से बना है.’ रणबीर का यह कहना ही था कि उनकी पत्नी आलिया भट्ट हंसते हुए उन्हें टोकती हैं और कहती हैं ‘ओ नादान परिंदे, बैठ जा!’.

फिर आलिया अपनी फिल्म ‘जिगरा’ का मजाक बनाते हुए कहती हैं- ‘सर, मेरा वाला सिंपल है… एक लड़की है, उसका भाई जेल में है, पर वो जेल तोड़ नहीं पा रही क्योंकि जेल टीएमटी बार से बना है.’ इस पर शाह रुखखान अपनी ट्रेडमार्क कॉमिक टाइमिंग में कहते हैं-‘इसे देखने का जिगरा किसी में नहीं है.’ आखिर में शाहरुख पूछते हैं, ‘कौन सी बनानी है?’ और फिर तीनों को उसी मजेदार डांस स्टेप पर थिरकते देखा जाता है. श्रद्धा कपूर ने भी कॉमेंट सेक्शन में हंसने वाली इमोजी शेयर कर इस विज्ञापन की तारीफ की है.

पहले भी साथ आ चुके हैं तीनों

एसआरके, आलिया और रणबीर की यह पहली विज्ञापन साझेदारी नहीं है. इससे पहले भी तीनों ‘रुंगटा स्टील’ के अलग-अलग कैंपेन में साथ नजर आ चुके हैं. एक विज्ञापन में शाहरुख ने ‘जवान’ के अंदाज में एंट्री ली थी, जबकि दूसरे कैंपेन में तीनों ने ‘रॉकस्टार’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘रईस’ के किरदारों की झलक दिखाई थी. नए विज्ञापन में तीनों का एक-दूसरे की फिल्मों को लेकर मजाक करना ही इसकी खासियत है. खासकर आलिया का रणबीर को ‘नादान परिंदे’ कहकर चिढ़ाना सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930